
विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला/गोष्ठी
वाराणसी। कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला/गोष्ठी का आयोजन गुरुवार आज को बलदेव इंटर कॉलेज बड़ागांव पर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह ने किसानों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विधायक ने बताया कि पीएम कुसुम योजना प्रधानमंत्री की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है, जिसमें किसान 10% मार्जिन मनी देखकर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। जिससे किसानों को फ्री में बिजली प्राप्त होगी। उन्होने किसानों को बताया कि खरीफ मौसम की धान की फसल की कटाई चालू हो गई है, किसान भाई अपना धान सरकारी क्रय केंद्र पर ही बेचे। जिससे अधिक लाभ प्राप्त कर सकें साथ में फसल बीमा करने का आह्वाहन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य के द्वारा किसानों को रवी फसल गेहूं चना, मटर सरसों के बुवाई के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। किसान भाई बुवाई करने से पहले बीज का उपचार अवश्य करें साथ में मात्र 1.5 परसेंट प्रीमियम देकर फसल बीमा कराने के लिए किसानों से आग्रह भी किया। सहायक निदेशक मृदा परीक्षण वाराणसी राजेश कुमार राय के द्वारा किसानों को मिट्टी में जीवांश बढ़ाने के लिए आग्रह किया, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहे और अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकें। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक राहुल सिंह के द्वारा समसामयिक खेती की तकनीकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, नेडा विभाग, जिला अग्रणी प्रबंधक, मंडी, निर्यात एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ अवधेश सिंह ने ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव किए जाने की तकनीकी का शुभारंभ किया तथा लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं सरसो का मिनिकिट वितरित किया। जिसमें प्रमुख किसान कृष्ण कुमार, तूफानी यादव, नंदलाल मिश्रा, सुरेश कुमार सभाजीत, कल्लू वर्मा, लाल बहादुर सिंह इत्यादि कृषक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक पाल ने किया। गोष्ठी में कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, मंडी / निर्यात , इफको, कानपुर फर्टिलाइजर , कलश सीड, वीएनआर सीड, सॉलिडेरिड, बायोशर्ट इंटरनेशनल एवं अन्य प्रमुख कंपनियों के द्वारा स्टॉल का प्रदर्शन भी किया गया।
