
सीए शाखा में खेलकूद प्रतियोगिता
वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया शाखा द्धारा खेल कूद प्रतियोगिता शाखा परिसर पांडेयपुर में आयोजित किया गया।
जिसमे 100 से अधिक सीए सदस्यों और छात्र – छात्राओं ने बढ़ -चढ़ कर प्रतिभाग किया। शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम सीए दीपेश मखिजानी, द्धितीय सीए आदेश अग्रवाल थे। टेबल टेनिस में सीए शकील अंसारी प्रथम, द्वितीय स्थान पर सीए मानस अग्रवाल रहे।
कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सीए सुकांत रॉय व सीए वैभव मेहरोत्रा द्वितीय थे।
छात्रों की कैरम प्रतियोगिता में असद तनवीर प्रथम व कुंदन द्वितीय और शतरंज प्रतियोगिता में अभिनव प्रथम और फरहान को दूसरा स्थान मिला। टेबल टेनिस प्रतियोगिता में फरहान पहले और कुंदन द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। वी केयर प्रोग्राम के तहत 75 वर्ष व अधिक उम्र की आयु के सीए. सदस्यों को सम्मानित किया गया।
संचालन शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए. सोम दत्त रघु ने किया। शाखा सचिव नीरज कुमार सिंह, शाखा सिकासा अध्यक्ष, सीए. विकाश दिव्वेदी ने खेल कूद प्रतियोगिता का समन्वय किया l इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए. अनिल कुमार अग्रवाल , पूर्व अध्यक्ष सीए अर्जुन कपूर, सीए एस एन खेमका, शाखा उपाध्यक्ष सीए सौरभ शर्मा, सीए नमन कपूर, सीए रंजीत पांडेय थे।
