
उदय प्रताप कालेज में आयोजित हुआ विज्ञान महोत्सव
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में विज्ञान प्रद्योगिकी और नवाचार पर आधारित विज्ञान महोत्सव में नवाचार के उद्देश्यों को पोस्टर, रंगोली और मॉडल के जरिए प्रदर्शित किया। विज्ञान और कृषि संकाय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विज्ञान महोत्सव में 400 से अधिक छात्रों ने ऑनलाइन गूगल फॉर्म के जरिए रजिस्ट्रेशन किया था। मुख्य प्रतियोगिताएं पोस्टर मेकिंग, मॉडल, रंगोली में छात्र – छात्राओं बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में प्रो. जान्हवी सिंह, प्रो रमेश धर द्विवेदी, आतिफ खान, प्रो. सी पी सिंह, प्रो आलोक कुमार सिंह, प्रो संजीव कुमार सिंह,प्रो. गरिमा सिंह,प्रो अलका आर गुप्ता, प्रो प्रज्ञा परमिता थी। प्रतियोगिता में शिफा इदरीशी की टीम प्रथम, दूसरे स्थान पर टाई अप रहा। जिसमे सात्विक त्रिपाठी टीम और काजल सिंह की टीम, तृतीय स्थान पर आदित्य कुमार कश्यप रहे।
मुख्य अतिथि साइंटिस्ट डी परमाणु अनुसंधान विभाग इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर एटॉमिक रिसर्च कलपक्कम तमिलनाडु के आतिफ खान ने बैक्टीरियोफेज और बायोफाउल्डिंग के विषय में विस्तार से जानकारी दी। स्वागत प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन संयोजक प्रो.देवेंद्र कुमार सिंह,संचालन सत्य शरण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रो एनपी सिंह, प्रो तुमुल सिंह,प्रीति यादव, कीर्ति सिंह,सतीश प्रताप सिंह, शशांक शेखर, सुमित प्रसाद, सौविक गरानी आदि थे।
