
वाराणसी। कचहरी के जागरूक अधिवक्ताओ की एक टीम ने डीएम और पुलिस कमिश्नर से लिखित शिकायत की है । बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय का कहना है कि शहर मे काले शीशे लगे वाहन ज्यादा संख्या मे दिख रहे है और उनमे हुटर भी लगे है।यही नही दो पहिया वाहन से पावरफुल हार्न
बजाये जा रहे है जिससे शोर रोड पर हो रहा है। बनारस बार के पर्व महामंत्री नित्यानन्द राय ,दीपक राय कान्हा,विनित सिंह,कुवर प्रीतम प्रताप,मोहित सिंह , सुरेन्द्र विश्वकर्मा ,दिनेश ठाकुर ,नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा मैथिली समाज के गौतम झा आदि अधिवक्ताओ ने जिलाधिकारी ,पुलिस कमिश्नर आदि को लिखित की है। कहा कि शहर मे ब्लैक शीशे लगे चार पहिया वाहनों की संख्या अधिक है ,इन ब्लैक शीशे लगे वाहनो से कभी भी गंभीर अपराध सकता है। ऐसे वाहनो को सीज कर मालिको पर भारी जुर्माना लगाया जाना चाहिए। अधिवक्ता नित्यानंद के अनुसार पुलिस कमिश्नर ने प्रत्यावेदन को निस्तारित करने के लिये एसपी ट्रैफिक को अधिकृत किया है।
