वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में शनिवार को बाढ़ एवं जल सुरक्षा विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें स्वयंसेवकों को फ्लूड एंड वाटर सेफ्टी से सम्बंधित सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने स्वयंसेवकों को फ्लूड एंड वाटर सेफ्टी और प्राथमिक चिकित्सा के सूत्र बताए। सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा और विवेक कुमार ने भी स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र गौतम,मोहम्मद वसीम खां,अयन बोस, चंद्रकला, विनोद कुमार,अयन बोस,लक्ष्मन रावत, अम्बरीष रावत,अनुपम,साक्षी,रेनू, शकुन्तला,राजेश श्रीवास्तव,रन्जम आदि स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *