वाराणसी।साइक्लोथान साइकिल रैली सारनाथ संग्रहालय से आज रिंग रोड, हरहुआ, संत अतुलानंद विद्यालय के रास्ते होते हुए यू,पी, कॉलेज पर रैली का समापन हुआ। साथ ही अन्य रैली यू,पी, कॉलेज से (18 वर्ष के कम आयु छात्रों की) सारनाथ संग्रहालय पर आकर समाप्त हुई। रैली को वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक ,शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी, नामित विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा शिक्षक उपस्थित थे । साइक्लोथान साइकिल रैली पूरे जोश और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। नामित विद्यालयों में महाबोधि इंटर कॉलेज सारनाथ, महादेव महाविद्यालय, उदय प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय संकट मोचन इंटर कॉलेज ,विद्या विहार इंटर कॉलेज,कच्चा बाबा इंटर कॉलेज,गांधी इंटर कॉलेज गौरा कला आदि विद्यालयों के 18 वर्ष से ऊपर के छात्रों ने प्रतिभा किया ।प्रथम 50 छात्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक ,अपर नगर मजिस्ट्रेट ने मेडल देकर सम्मानित किया गया। महाबोधि इण्टर कॉलेज से गंगाराम सिंह यादव, शंभू नाथ मौर्य, बृजेश सिंह यादव, अंकुर ,संजय यादव अनीश मौर्य तथा राजेश यादव ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *