
वाराणसी। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के तहत 11 वर्ष से कम उम्र से लेकर 18 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों द्वारा शूटिंग, बास्केटबाल एवं साइक्लोथान में कुल 5949 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। शूटिंग में 198 , बास्केटबाल में 396 एवं साइक्लोथान प्रतियोगिता में 5355 कुल 5949 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विशेष अतिथि के रूप में साइक्लोथान प्रतियोगिता में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। शूटिंग प्रतियोगिता में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बनारस क्लब में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में निम्न आयुवर्ग के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसका विवरण निम्नवत है।
1- 11 वर्ष से कम कुल-24
2- 11 से 14 वर्ष- कुल 258
3’ 14 से 18 वर्ष- कुल 3591
4-18 वर्ष से अधिक -कुल 1951
4- 40 वर्ष से अधिक- 125
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता.2023 जो दिनांक 16.10.2023 से प्रारम्भ है, जिसमें अभी तक ग्राम पंचायत स्तर,न्यायपंचायत स्तर एवं जोन में विद्यालय एवं जोन के विभिन्न क्रीड़ा स्थलों पर कुल 29 खेलकूदो में 196915 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया गया
*साइक्लोथान में 5355 प्रतिभागियों ने दिखाए दमखम*
18 वर्ष से आयु वर्ग की प्रतियोगिता उदय प्रताप कॉलेज से प्रातः 6:00 बजे प्रारंभ हुई जिसे मा0 कैंट विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं और उसमें सभी लोगों को साइकिल चलाने का अभ्यास करना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हितकारी है । यह रैली उदय प्रताप कॉलेज से भोजुबीर चौराहा होते हुए पुलिस लाइन चौराहा होते हुए पहाड़िया से सारनाथ जाकर ख़त्म हुई।
वही दूसरी ओर की साइक्लोथान प्रतियोगिता सारनाथ से प्रारंभ हुई जिसे जिलाधिकारी वाराणसी ने हरी झंडी देकर रवाना किया । यह रैली रिंग रोड हरहुआ से होते हुए संत अतुलानंद से उदय प्रताप कॉलेज आकर समाप्त हुई ।
इस कार्यक्रम में प्रथम 50 विजेताओं को मेडल देखकर सम्मानित किया गया । उदय प्रताप कॉलेज में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रतिभागियों में गजब का उत्साह देखने को मिला ।
इस अवसर पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर, अपर जिला अधिकारी प्रशासन तथा प्रोटोकॉल जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी , क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, डीपीओ इत्यादि उपस्थित रहे।
