वाराणसी। चंदौली (सकलडीहा) में स्थित परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम की साधना स्थली आदि आश्रम हरिहरपुर-ताजपुर के अघोरेश्वर भगवान राम राम सरोवर पर रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव तथा श्री सर्वेश्वरी समूह की शाखा प्रयाग के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।‌ इस शिविर में संस्था के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 1966 मरीजों का निःशुल्क परिक्षण किया गया। मरीजों को संस्था द्वारा निशुल्क दवा दी गई। मरीजों के नेत्र का परीक्षण कर 600 मरीजों को चश्मा भी प्रदान किया गया। एलोपैथिक, होमियोपथिक और एक्यूपंक्चर विधि से मरीजों की चिकित्सा की गई।

चिकित्सा शिविर का शुभारंभ सुबह सर्वेश्वरी समूह के मंत्री डॉ एसपी सिंह ने परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु एवं पूज्यपाद बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम के चित्र पर माल्यार्पण पूजन-आरती से किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रभु नारायण यादव ने दीप प्रज्वलित कर चिकित्सा शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने सभी चिकित्सकों व दवा वितरण में सहयोग देने वाले स्वयंसेवकों को तिलक लगाकर और उन्हें कलम प्रदान कर सभी का स्वागत किया। शिविर में हृदय व गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉ रंजन नारायण व डॉ. वीपी सिंह, सर्जन डॉ. संजय, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह, डॉ. वैभव व डॉ.कर्नल विवेक, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.यूपी सिंह, डॉ.हरिशंकर सिंह, जनरल फिजिशियन डॉ.सुधीर, डॉ. विवेक, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमला मिश्रा, डॉ.पद्मा मिश्रा, डॉ. मंजू सिंह, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशीष, डॉ. उपेंद्र, डॉ. केके सिंह, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएन राय, डॉ संजय तिवारी, डॉक्टर भावेश, डॉ सुधांशु, डॉ.शशि, डॉ.आशुतोष एवं उनकी टीम तथा एक्यूपंक्चर विधि से विश्वरतन ने अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान की। यूरिक एसिड, ब्लड शूगर, ब्लड प्रेशर, मलेरिया और हीमोग्लोबिन का 175 मरीजों का रक्त परीक्षण भी किया गया। चिकित्सा शिविर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक अनवरत चलता रहा, जिसका लाभ हरिहरपुर, ताजपुर सहित आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों के जरूरतमंद मरीजों ने उठाया। शिविर में शिवाजी सिंह, रविन्द्र सिंह, भोला सिंह, भारतीय पोपपाल सिंह, पारसनाथ यादव, मंत्री अरुण श्रीवास्तव और संयुक्त मंत्री मनीष सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *