रिपोर्ट अशरफ आदिल, 

प्रयागराज। नगर पंचायत फूलपुर में बीएचयू आईं आईं टी वाराणसी में छात्रा से छेड़छाड़ अश्लील हरकत की जघन्य घटना के विरोध में रविवार को नगर पंचायत फूलपुर महिला सभा की नगर अध्यक्ष सुबूही सिद्दीकी के नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष प्रतिमा रावत कि अध्यक्षता में कैंडिल मार्च निकाला गया जो नगर पंचायत के मुहल्ला कैथाना, कोहना,मुल्लाना स्लामाबाद,होते हुए कैथाना में समाप्त हुआ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रतिमा रावत ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं तो सिर्फ महिलाएं हैं आये दिन महिलाओं से छेड़छाड़, बलात्कार, लूट,हत्याये हो रही है वहीं मोदी योगी जी की बड़े बोल बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हो रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में 1090 हेल्पलाइन हियुमन राईट जैसे कानून में बेटियां सुरक्षित थी अब तो योगी जी से सरकार नहीं संभल रहा गुंडे-माफियाओ का हौसला बुलंद हैं ऐसे में योगी जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन फात्मा अज़रा राईन ने किया इस दौरान नसरीन परवीन,नऔसबा परवीन,शाहिन, नसरीन,फरहाना परवीन, अज़रा सिद्दीकी,मरियम फात्मा,शबनम, रेहाना, अफ्सा, उमरा,जैनब, रोशन आरा, सना, हिना, हसीन फात्मा, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल पूर्व जिला उपाध्यक्ष नसीरुद्दीन राईन, सभासद अरशद उल्लाह,अतीक अंसारी, दानिश सिद्दीकी, मो काशिफ, वाजिद तुफानी, मुशर्रफ जमाल, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *