वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा द्वारा महात्मा गाँधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के छात्र नेता राहुल सोनकर को वाराणसी जिले की कमान सौंपी है। आज पार्टी कार्यालय लखनऊ से सडक मार्ग द्वारा राहुल सोनकर के गृह जनपद वाराणसी आगमन कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र, नौजवान व समाजवादी पार्टी व छात्र सभा के तमाम कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं ने शिवपुर बाईपास पर छात्र सभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राहुल सोनकर का बड़े उत्साह पूर्वक माला फूल, ढ़ोल नगड़े, समाजवादी झंडे के साथ जोरदार स्वागत किया। सैकड़ो समर्थको, ढ़ोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ राहुल सोनकर गिलट बाजार, भोजुबीर, पुलिस लाइन, पाण्डेयपुर, हुकुल गंज, चौका घाट, तेलियाबाग, मलदहिया होते हुए काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचे । छात्र-छात्राओं ने भी बड़े उत्सुकता से राहुल का स्वागत किया। राहुल सोनकर ने विश्वविद्यालय परिसर में महात्मा गाँधी व शिव प्रसाद गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। राहुल सोनकर ने कहा कि आपके हर एक हक़ व अधिकार की लड़ाई को बड़े ही मजबूती के साथ लड़ने का काम करूँगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुजीत यादव, पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य, पूर्व जिला महासचिव गणेश यादव, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव छात्र सभा संदीप सिंह स्वर्णकार, प्रदेश सचिव सोमनाथ यादव, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी मनोज यादव गोलू, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कैंट पूजा यादव, राष्ट्रीय सचिव महिला सभा सुजाता यादव, भीष्म नारायण यादव,पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी उमेश प्रधान, रविकांत विश्वकर्मा, रवि चन्द्र सोनकर, किशन सोनकर, अनुराग यादव निशु, शुभम यादव, पूर्व प्रत्याशी सिकरौल शंभू नाथ सोनकर ,शरद सोनकर आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *