
कार्यशाला श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के त्रयम्बकेश्रवर मल्टीपर्पज हॉल में
वाराणसी। “मुख्यमंत्री बाल तरणवीर कार्यक्रम” के अंतर्गत डूबने से बचाव हेतु 01 दिवसीय मण्डल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 07 नवम्बर दिन-मंगलवार को जनपद वारणसी के श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के त्रयम्बकेश्रवर मल्टीपर्पज हॉल में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) बंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यशाला में प्रातः 07:30 बजे से 08:00 बजे तक रजिस्ट्रेशन, 08:00 बजे से 11:50 बजे तक अतिथियों का उद्बोधन, तकनीकी सत्र/जागरूकता कार्यक्रम तथा 11:50 बजे से 02:00 बजे तक ललिता घाट पर मॉक ड्रिल किया जाएगा। कार्यक्रम में लगभग 300 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
