
वाराणसी ।केदारघाट करपात्र धाम के ठीक सामने स्थित श्री भैरव स्वामी आश्रम का आज भव्य शुभारंभ भैरव स्वामी महाराज एवं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल, युवा भाजपा नेता अवनीश पांडे अहिभूषण जायसवाल ने किया। इस अवसर पर भैरव स्वामी ने बताया कि केदार खंड में भैरव स्वामी आश्रम बाहर से आए हुए तीर्थ यात्रियों को रहने एवं भोजन का प्रबंध करेगा। आश्रम में नित्य अन्न धन भंडारा प्रतिदिन चलेगा जिसमें बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर ईश्वर राव, रवि वर्मा सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।भवदीय
