
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर स्थित श्री त्रयंबकेश्वर बहुउद्देशीय सभागार में माननीय “मुख्यमंत्री बाल तरणवीर “कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि “राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण “नई दिल्ली के सदस्य राजेंद्र सिंह द्वारा किया गया, विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार जिंदल संयुक्त सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन जी एस नवीन कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत एस राजलिंगम, जिलाधिकारी वाराणसी ने किया तथा कार्यक्रम की पृष्ठभूमि एवं उद्देश्य पर प्रकाश अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वाराणसी सुश्री वंदिता श्रीवास्तव ने किया।
एक दिवसीय कार्यशाला में 11वीं बटालियन एनडीआरफ, वाराणसी, एसडीआरएफ, पीएसी, जल पुलिस, सिविल डिफेंस वाराणसी का विशिष्ट योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा वाराणसी नीरज मिश्रा ने किया।
