वाराणसी। सारनाथ में होने वाले लाइट एंड साउंड शो के समय में बदलाव किया गया है। पर्यटन विभाग ने इसमें बदलाव करते हुए अब शाम 6.30 से सात बजे तक कर दिया है। लाइट एंड साउंड शो के जरिये गौतम बुद्ध की प्रथम उपदेशस्थली आने वाले पर्यटकों को उनके जीवन के बारे में जानकारी दी जाती है। पर्यटकों को धमेख स्तूप पर प्रोजेक्टर के जरिये महात्मा बुद्ध के जीवन की पूरी कहानी दिखाई जाती है। शाम 6.30 से शुरू होने वाले शो के लिए पर्यटकों को शाम छह बजे तक ही प्रवेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *