
वाराणसी। विश्व वैदिक सनातन न्यास ने आमसहमति से अजीत कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है।
बुधवार को आयोजित केंद्रीय समिति की आहूत बैठक में अजीत कुमार सिंह को संगठन विस्तार के उद्देश्य से प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक की अध्यक्षता सिध्दनाथ सिंह ने की।
अजीत कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाए जाने पर संतोष सिंह, राजेश्वर शुक्ला, प्रदीप अरोड़ा, कृष्ण कुमार सब्बरवाल, बीरबल सिंह, पंकज,मदन यादव,प्रिंस केशरी,अनीशा शाही, ने बधाई दी है।
