वाराणसी। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम द्वारा धान खरीद वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत धान कय केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों/नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

गयी है, जो प्रत्येक सप्ताह भ्रमण/निरीक्षण चेक लिस्ट के अनुसार करते हुये अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) को रिपोर्ट उपलब्ध करायेगें।

जिलाधिकारी के निर्देश पर समस्त उपजिलाधिकारी द्वारा क्रय केन्द्र पर किसानों के सहुलियत हेतु लेखपालों की ड्यूटी लगायी है, जिससे किसानों को कोई समस्या न हो। जिलाधिकारी द्वारा जनपद में एफ०पी०सी० के 02 धान कय केन्द्र कमशः बच्छाव

प्रथम व बच्छाव द्वितीय का अनुमोदन प्रदान किया गया है, जिसके उपरान्त जनपद में कुल 44 धान

कय केन्द्र हो गये है। अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) द्वारा विपणन शाखा के धान कय केन्द्र हरहुआ का

औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय धान खरीद सम्बन्धित समस्त व्यवस्था पूर्ण पायी गयी। केन्द्र प्रभारी को खरीद हेतु निर्देश दिये गये एवं केन्द्र के सामने पानी भरा है, जिसे हटाये जाने के निर्देश जिला प्रबंधक, पी0सी0एफ0 एवं केन्द्र प्रभारी को दिया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा विपणन शाखा के जयापुर व यू०पी०एस०एस० के जोगापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय खरीद सम्बन्धित तैयारिया पूर्ण पायी गयी। परन्तु केन्द्र की खरीद शून्य है। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल किसानों से सम्पर्क कर खरीद प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *