
रिपोर्ट प्रकाश आचार्य
वाराणसी। काशी के सुप्रसिद्ध ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ पंडित प्रकाश मिश्र की संस्था शुभमस्तु ज्योतिष कार्यालय का उद्घाटन धनतेरस की पूर्व संध्या पर मैदागिन स्थित शुभमस्तु ज्योतिष कार्यालय का मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध वैदिक विव्दान वेंकटरमन घनपाठी (सदस्य, काशी विश्वनाथ न्यास) ने विधिवत परंपरागत तरीके से किया।
घनपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी को आशीर्वाद प्रदान किया।
शुभमस्तु ज्योतिष उद्घाटन समारोह की विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी मिसेज इंडिया इंटरनेशनल श्रीमती वंदना सिंह रही।
अतिथियों का स्वागत शुभमस्तु ज्योतिष के पंडित प्रकाश मिश्र एवं पंडित आदित्य प्रकाश मिश्र ने किया ।
समारोह में प्रमुख रूप से प्रभात मिश्रा, प्रभात पांडे, डॉ राजेश उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, विष्णु केसरी, उत्कर्ष अग्रहरि, संजीव अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, अंबरीश सिंह भोला, ,चक्रवर्ती विजय नावड़ , दीपांजलि मिश्रा,अनिल कुमार केसरी, हरिओम सेठ ,राजेश अग्रवाल, नीलम शर्मा , अवधेश यादव सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
