
वाराणसी। सासंद काशी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 02 से 04 नवम्बर, 2023 के मध्य ओपेन शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें 00-11 वर्ष, 11-14 वर्ष, 14-18 वर्ष, 18-40 वर्ष, 40-60 वर्ष व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 235 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
अपर जिलाधिकारी (नगर) आलोक कुमार वर्मा ने बताया कि 02 नवम्बर को 00-11 वर्ष के 03, 11-14 वर्ष के 19, 14-18 वर्ष के 08, 18-40 वर्ष के 14, 40-60 वर्ष के 04 व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 02, 03 नवम्बर को क्रमशः 13, 33, 27, 17, 17, 04 तथा 04 नवम्बर को 04, 17, 14, 24, 10, 05 सहित उक्त तीनों दिवस में 00-11 वर्ष के 20, 11-14 वर्ष के 69, 14-18 वर्ष के 49, 18-40 वर्ष के 55, 40-60 वर्ष के 31 व 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 11 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। उन्होने बताया कि आयोजन में जिला रायफल क्लब, वाराणसी निर्मित नवीन शूटिंग रेन्ज पर कुल 10 एयर पिस्टल/रायफल रेन्ज पर कराया गया। आयोजन हेतु कुल 25 टिन एयर पैलेट्स (500 प्रति टिन) उपलब्ध कराया गया। शूटिंग रेन्ज में प्रतिभागियों को पूर्व में ही अवगत कराया जा चुका था, कि प्रतियोगिता में बन्दूक स्वयं की होगी। फिर भी प्रतिभागियों की सुगमता के लिये जिला रायफल क्लब में उपलब्ध दो एयर पिस्टल तथा 03 एयर रायफल प्रतिभागियों के लिये उपलब्ध कराया गया। उन्होने प्रतियोगिता में केवल दो बंदूक का ही प्रयोग किए जाने की शिकायत का खंडन किया हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को स्थापित सभी 10 एयर पिस्टल/रायफल रेन्ज पर करायी गयी है। आयोजन जिला रायफल क्लब शूटिंग रेन्ज पर स्थापित नवीन रेन्ज के प्रथम तल पर एल आयोजित किया गया। कार्यक्रम को बनारस क्लब में आयोजित होने की सूचना का भी उन्होंने खंडन करते हुए इसे गलत एवं त्रुटिपूर्ण बताया। उन्होने बताया कि काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत जनपद में शूटिंग की लोकप्रियता बढ़ाये जाने के उद्देश्य से उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 07 वर्ष से लेकर 68 वर्ष तक के व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसमें कुल 03 दिव्यांग शूटर तथा 06 ट्रांसजेण्डरों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न कराया गया, जिसकी प्रशन्सा विभिन्न स्तरों पर भी की गयी है।
