वाराणसी। नागरिक सुरक्षा भेलुपुर प्रखंड पोस्ट पांच के सेक्टर वार्डेन सुरैया बानों के नेतृत्व में मासिक बैठक रवि कुमार के आवास पर हुआ। जिसमें नई नियुक्ति,नए सदस्यों को नागरिक सुरक्षा के बारे में बताया गया। ट्रेनिंग के लिए जागरूक किया गया। आने वाले पर्व व त्यौहार एवं ड्यूटी के बारे ने भी चर्चा किया गया। आगामी 27 नवंबर को देव दीपावली पर घाटो पर ड्यूटी के बारे मे विस्तृत चर्चा हुई। बैठक मे वरिष्ठ सेक्टर वार्डेन सुरैया बानों ने कहा कि जो सदस्य नया सदस्यों को जोड़ने पर सम्मानित किया जायगा। बैठक का संचालन रवि कुमार ने किया। बैठक में राजेश कुमार, निशीत चक्रवर्ती, सुजीत अधिकारी, राहुल चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, सुनील यादव, आसिफ अहमद, अलीमुद्दीन अहमद आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *