
वाराणसी। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल वितरण अभियान का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लोकभवन सभागार, लखनऊ से पूर्वान्ह 11:00 बजे किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) जवाहर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल वितरण अभियान के शुभारम्भ अवसर पर कमिश्नरी स्थित ऑडिटोरियम हाल में उक्त कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण कार्यक्रम को देखने/सुनने की व्यवस्था की गयी है। तत्पश्चात जनप्रतिनिधिगण द्वारा जनपद के उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल वितरण किया जाएगा।
