
वाराणसी। भारत विकास परिषद शिवा शाखा द्वारा कैंटोनमेंट क्षेत्र में रानी लक्ष्मी बाई की जयंती कीर्ति जेएचवी मॉल के सामने मनाया गया। मुख्य अतिथि पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन थे। इस वर्ष का वीरांगना सम्मान, अपने साहस और रचनात्मकता की लिए पेंटिंग में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले पूनम राय को दिया गया। वीरांगना सम्मान प्राप्त नीलू मिश्र भी उपस्थित थी। शिवा शाखा के अध्यक्ष मोहन रौंनियार ने अतिथियों का स्वागत किया। श्याम बालिका इंटर कॉलेज और निवेदिता बालिका शिक्षा सदन की छात्राओं ने वीर रस वाली कविता, गीत और नृत्य के रूप में महारानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन अनूप अग्रवाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश कुमार तिवारी सचिव ने किया। कार्यक्रम में प्रकल्प प्रमुख प्रतिमा तिवारी, पूनम मिश्र, शालिनी गौड़ ने छात्राओं का सम्मान किया। संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने मुख्य अतिथि का स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उमा नाथ मिश्र, सुनील राय, राज कुमार गुप्ता, कौशल पति शर्मा, अखिलेश गौड़, अमरचंद अग्रवाल, प्रदीप चौरसिया, समीर मिश्र, राज कुमार कोठारी आदि थे।
