
वाराणसी। दीपावली के पूर्व नरकचौदस को युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से शनिवार पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजन आरंभ हुआ। विकास महाराज ने पांच ब्राह्मणों के साथ पूरे विधि विधान से पंच प्रतिमाओं श्री गणेश लक्ष्मी सरस्वती काली एवं महाबली हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का मन्त्रोंचार किया। अमित कुमार एवं पुनीत कुमार नें सपत्नीक यजमान के रूप में पहले दिन की पूजा हवन के साथ संपन्न करायी।
कार्यक्रम का संयोजन विनीत अग्रवाल सक्षम शास्वत एवं आयुष अग्रवाल नें किया। संस्था के अध्यक्ष अजय कृष्ण अग्रवाल नें बताया कि रविवार को प्रतिस्थापित देवी देवताओं का शुभ दीपावली के अवसर पूजन अर्ध रात्रि में किया जायेगा एवं सोमवार को भव्य सुंदर कांड का पाठ होगा। आसपास के श्रद्धालुओं ने भी दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सलिल अग्रवाल आमोद अग्रवाल विनय अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
