
वाराणसी । प्रेमचंद मार्गदर्शन केन्द्र ट्रस्ट लमही की ओर से सुनो मैं प्रेमचंद आडियो प्रसारण के 1000 दिन पूरा होने पर कहानियों के सजीव प्रसारण में प्रेमचंद स्मारक लमही में मुंशी प्रेमचंद की कहानी आमवस्या की रात का सजीव पाठ सुप्रसिद्ध साहित्यकार डा. राम सुधार सिंह ने किया। डा.सिंह का सम्मान डा. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया। संस्था के निदेशक राजीव गोंड ने कहा कि प्रेमचंद जन्मस्थली लमही में शुभारंभ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद ने अंग्रेजी हुकूमत की नौकरी से त्याग पत्र देने के सौ साल पूर्ण होने पर 15 फरवरी 2021 से किया गया। जो प्रतिदिन प्रेमचंद की एक कहानी का प्रसारण किया जाता है। इस अवसर पर कंचन सिंह परिहार , श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, अजय यादव, ध्रुव कुमार, व्योमश श्रीवास्तव, सुर्यभान, अजय श्रीवास्तव, रामजी , देव बाबू, उदय, रोहित, हर्ष विक्रम सिंह , सुरेश चंद्र दुबे,मनोज कुमार विश्वकर्मा आदि थे।
