
वाराणसी। अधिवक्ताओं ने रविवार को भदऊचुंगी, आदमपुर में कुष्ठ रोगियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कुष्ठ आश्रम को दीपक से पूरी तरह सजाया। इसके साथ ही कुष्ठजनों से मां लक्ष्मी व गणेश का पूजन अर्चन कराया और आरती कराई। इसके पश्चात कुष्ठ रोगियों को मिठाई व फुलझड़ी बांटी और उनके साथ दीपावली की खुशियां मनाई। वहीं कुष्ठ आश्रम के लोग अधिवक्ताओं के साथ दीवाली की खुशियां बांटकर प्रसन्न दिखे। इस दौरान प्रमुख रूप से विनोद पाण्डेय भैयाजी, सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभू नारायन पाण्डेय, दीपक राय कान्हा, रणजीत राय, व्योमेश श्रीवास्तव, नरेंद्र विश्वकर्मा, राजेश कुशवाहा, बलदेव त्रिपाठी, राममोहन बरनवाल,विष्णु मोहन सिन्हा व बिपिन शुक्ला समेत कई अधिवक्तागण एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
