
सात दीप जलाकर महंत ने देश में सुख शांति व समृद्धि की कामना
(मां अन्नपूर्णा देवी के दर्शन का तीसरा दिन)
वाराणसी।धर्म अध्यात्म की नगरी काशी में खजाने वाली देवी माता अन्नपूर्णा के दरबार में रविवार को भक्तगणो ने आशीर्वाद के साथ खजाना लिया।आज भी हजारों की संख्या में लम्बी कतार में भक्तगण शामिल रहे।
सुबह चार बजे मंदिर का पट खुलते ही दर्शनार्थियो का रेला उमड़ पड़ा जो रात्रि तक चलता रहा।
महंत शंकर पुरी ने दीपावली के अवसर पर मां अन्नपूर्णा देवी के सम्मुख सात दीपक जलाया और देश की खुशहाली की कामना की। महंत ने कहा कि माता रानी के दर्शन से सारे कष्ट दूर होते है
स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन संग खजाना पाकर भक्त निहाल हो गए।
इसी खजाने के प्रसाद को पाने के लिए देशभर से दर्शनार्थी काशी आते है और देवी के मंदिर पर मत्था टेकते हैं।इस बार धनतेरस से लेकर अन्नकूट यानि पांच दिनों तक भक्तों को देवी दर्शन देती हैं।
अन्नपूर्णा मंदिर में भक्तों के दर्शन लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए है।व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पुलिस के अधिकारी भ्रमण करते दिखे।इसके साथ ही ने भक्तों से हाल चाल भी जाना।
