
वाराणसी। भोजूबीर (पंचक्रोशी रोड़) स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली मंदिर पर महानिशा पूजन, कालरात्रि दर्शन और हवन-पूजन हुआ।
माँ की झांकी नयनाभिराम लग रही थी। माँ को पंचामृत से अभिषेक कराकर नवीन वस्त्र पहनाया गया। रजत मुंड माला पहना कर मंगला आरती की गई। मन्दिर को सवा कुंटल कामनी पत्तियों, विभिन्न पुष्प माला और विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई थी। रात्रि 8 बजे माँ पंचमकार भोग लगाकर 108 धी बत्ती एवं सवा किलो कपूर से मां की महाआरती की गयी। महंत गोपाल गिरि की देखरेख रात्रि में तांत्रिक अनुष्ठान हवन पूजन हुआ। दर्शन पूजन के लिए मन्दिर पर दर्शनार्थियो की खासी भीड़ रही । मां के दरबार जयकारे से गूंजता रहा।संयोजन राजेश गिरि ने किया।
