रिपोर्ट प्रकाश आचार्य संग आशीर्वाद सिंह

वाराणसी। दीपावली पर्व के दूसरे दिन सोमवार अपरान्ह में परम्परागत केसरिया साफा बांधे यदुवंशियों ने हथुआ मार्केट चेतगंज के मुख्य गेट से गोवर्धन पूजनोत्सव शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ।

गोवर्धन पूजा समिति के बैनर तले निकली शोभायात्रा का उद्घाटन पूर्व सांसद डीपी यादव ने किया। शोभायात्रा में समाज के युवाओं ने उल्लास पूर्ण माहौल में ढोल- नगाड़ों की थाप पर थिरकने के साथ परम्परागत मनरी कला (लट्ठबाजी) का जमकर प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, वाहनों पर कलाकारों के रासनृत्य, भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकिया आकर्षण रही। शोभायात्रा लहुराबीर, पिपलानी कटरा, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, विश्वेश्वरगंज, मछोदरी, मुकीमगंज होते हुए नमो घाट (खिड़कियां घाट)स्थित गोवर्धन धाम पहुंचा।

समिति के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *