वाराणसी। अपर जिलाधिकारी (ना.आ.)/जिला खरीद अधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव ने मंगलवार को विपणन शाखा के धान क्रय केन्द्र मिल्कीचक प्रथम एवं द्वितीय का निरीक्षण किया गया। क्रय केन्द्र मिल्कीचक प्रथम एवं द्वितीय पर समस्त उपकरण उपलब्ध पाये गये। मिल्कीचक प्रथम पर 01 किसान से 19.60 कुन्तल की खरीद की गयी है एवं मिल्कीचक द्वितीय पर खरीद नही हुयी है केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया की आस-पास के कृषकों से सम्पर्क नियमानुसार लक्ष्य के अनुरूप खरीद करना सुनिश्चित करें। क्रय केन्द्र पर कोई भी श्रमिक उपलब्ध नही थे, रजिस्टर में 02 श्रमिक का अंकन किया गया था, परन्तु मौके पर केवल श्रमिक प्रतिनिधि उपलब्ध था। भविष्य में ऐसी स्थिति पायी जाती है, तो केन्द्र प्रभारी एवं हैण्डलिंग ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही हेतु संस्तुति कर दी जायेगी। केन्द्र प्रभारी को निर्देशित किया गया कि इस सम्बन्ध में हैण्डलिंग ठेकेदार से स्पष्टीकरण मांगा जाये।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया गया कि जनपद में अब तक कुल 4180.10 कुन्तल 103 किसानों से धान की खरीद की गयी है, जनपद में 44 क्रय केन्द्र में से 29 कय केन्द्रों पर खरीद हो चुकी है। 15 क्रय केन्द्र पर खरीद नही हुयी है, जिस हेतु केन्द्र प्रभारी एवं एजेंसी के जिला प्रंबधकों को निर्देशित किया गया कि जिन केन्द्र पर खरीद नही हुयी है उन केन्द्र पर खरीद कराते हुये कय केन्द्र क्रियाशील कराये। जनपद में 3395 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है, जिसमें 1947 का सत्यापन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *