
उदय प्रताप कालेज
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में मंगलवार को राजर्षि समागम राजर्षि उत्थान समिति ने किया। मुख्य अतिथि उप सभापति राज्य सभा हरिवंश ने पुरातन छात्रों के आपसी सहयोग एवं सौहार्द के साथ विद्यालय के जिर्णोद्धार हेतु कार्य योजना बनाने के लिए एक समिति गठित करने का सुझाव दिया। विशिष्ट अतिथि बलिया के सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने अतिथि के द्वारा ब्यायाम शाला के सुचारू रूप से संचालन हेतु सांसद निधि से 5 लाख रूपये सहयोग की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व राजर्षि मानस पुत्रों का समागम हुआ। वर्षों बाद प्रांगण में खेलकूद एवं छात्रावास को देख, मित्रों से मिलकर कर भाव विभोर हुए। समागम के माध्यम से पुरातन छात्रों ने अपनी क्षमता के अनुसार विद्यालय के वर्तमान छात्रों के कल्याणार्थ रोजगार हेतु पुस्तकालय, पठन -पाठन आदि से सम्बन्धित व्यवस्थाओं हेतु सहयोग का संकल्प लिया। समारोह में अलग- अलग राज्यों में पदस्थ पूर्व छात्र शामिल हुए। इस अवसर पर मनीष कुमार सिंह (सलाहकार मेघालय मुख्यमंत्री ) राजन कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, विवेक सिंह आदि थे। संयोजन राजर्षि उत्थान समिति के अध्यक्ष नीरज सिंह, रविशेखर सिंह ने किया। संयोजन व संचालन अमित कुमार सिंह (उप कमांडेंट सीआरपीएफ),डाक्टर राहुल कुमार सिंह (वैज्ञानिक केवीके विज्ञान केन्द्र),पूर्व शिक्षक विधायक डाक्टर चेतनारायण सिंह, प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह,उदय प्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डाक्टर रमेश प्रताप सिंह,संजीव सिंह,डा.बनारसी मिश्रा,सोनू सिंह,आनंद प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
