महायज्ञ में महाबली हनुमान जी के स्वरुप के हुए साक्षात दर्शन 

 

वाराणसी। युवा अग्रवाल सम्मेलन के तत्वाधान में श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहाल के प्रांगण में चल रहें पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजनोत्सव में सुंदरकांड का पाठ का भव्य आयोजन किया गया। श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल ‘हरे कृष्ण ज्वेलर्स: ने सर्वप्रथम पंच प्रतिमाओं प्रथम पूज्य श्री गणेश जी सरस्वती जी, महालक्ष्मी जी, माता काली एवं महाबली हनुमान को पुष्प अर्पित कर समाज के सुख समृद्धि एवं लोक कल्याण के लिए के साथ पूजन किया। चौथे दिन 21 जोड़ो नें परिवार एवं समाज की सुख समृद्धि के लिए महालक्ष्मी श्रीयंत्र की विधि विधान से पूजन अर्चन किया। विकास महाराज नें वैदिक एवं शास्त्र सम्मत तरीके से अरणी मंथन कर अग्नि प्रज्वलित कर श्री महालक्ष्मी महायज्ञ प्रारम्भ कराया। यज्ञवेदी में स्वाहा की गूंज से आसपास का वातावरण सकारात्मक एवं शुद्ध हो गया। रात्रि में लोककल्याण की कामना के साथ महायज्ञ में दर्जनों पदाधिकारियों नें पृथ्वी के सभी देवताओं का आह्वान कर एक साथ आहुतियाँ डाली। भक्त जनों को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अजय कृष्ण अग्रवाल, सलिल अग्रवाल एवं संयोजन दिव्य विभव बंसल, आमोद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, अमिता अग्रवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *