रिपोर्ट प्रवीण व्दिवेदी

 

प्रयागराज।आज जोरवट स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल मेला का आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान जोरवट योगेश कुमार द्विवेदी एवम प्रधानाचार्य पवन कुमार मिश्रा ने फीता काट कर बाल मेला का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य श पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि बाल मेला में बच्चो द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनो के स्टॉल लगाये गए जैसे पानी पूरी, ममोज,पास्ता,समोसा, चिली और खेल आदि सिर्फ छात्रों के मनोरंजन के लिए आयोजित किया गया।

पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान की आवश्कता जरूरी है ऐसे व्यावहारिक ज्ञान से बच्चो में सर्वागिण विकास के साथ साथ मानसिक विकास होता है।इस बाल मेला में छात्र के साथ अभिवावक भी आनन्द उठाए। बाल मेला में शिक्षक और शिक्षकाओ ने अपने लगन और मेहनत से कार्यक्रम का चार चांद लगाया स्कूल के बच्चो ने दुकानें लगाई और बच्चो तथा स्कूल के शिक्षकों द्वारा खरीददारी की गई सभी बच्चों ने जमकर मेले का आनन्द लिया बच्चो ने लाभ और हानि के बारे में जाना और जीवन को भी समझा तथा सभी बच्चे काफी प्रफुल्लित रहे। उक्त अवसर विद्यालय के छात्र , छात्राएं ,अध्यापक ,गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *