वाराणसी। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम द्वारा धान खरीद में तैनात जिला स्तरीय/नोडल अधिकारियों को धान क्रय केन्द्रों को निरीक्षण किये जाने हेतु राइफल क्लब में बैठक के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उन्होने निर्देशित किया कि प्रत्येक नोडल अधिकारी क्रय केन्द्र पर बैनर और उसमें अंकित टोल फ्री नम्बर एवं अन्य अधिकारियों के मो0न0 अंकित है अथवा नही चेक करें, ताकि कृषक को समस्या होने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि धान क्रय केन्द्र पर इलेक्टानिक कॉटा, डस्टर, नमीमापक यंत्र एवं बोरा की उपलब्धता चेक करें, केन्द्र प्रभारी से आनलाईन धान खरीद का विवरण चेक किया जाये, किसान को भुगतान हो गया है अथवा नही यह भी चेक किया जाये। किसानों का भुगतान 48 घन्टों में होना चाहिए। क्रय केन्द्र पर हैण्डलिंग व परिवहन ठेकेदार की नियुक्ति व एग्रीमेंट, राइस मिल सम्बद्धीकरण एवं एग्रीमेंट की कार्यवाही भी चेक करें। यह निर्देश दिये गये कि केन्द्र पर टोकेन रजिस्टर अवश्य बना हो व टोकेन के अनुसार खरीद की जाये एवं किसान को किसी दशा में केन्द्र से वापस न किया जाया। नोडल अधिकारी केन्द्र के साथ-साथ आस-पास के गाँवों में किसानों से सम्पर्क कर पता करें कि किसान द्वारा अपना धान किस केन्द्र पर बेचा गया, कहाँ बेचा गया, कब बेचा गया एवं किस मूल्य पर बेचा गया एवं किसी भी दशा में डिस्ट्रेस सेल न हो। क्रय केन्द्र पर भण्डारण क्षमता चेक किया जाये एवं राइस मिल को समय से धान का प्रेषण किया जा रहा है अथवा नही। क्रय केन्द्र पर किसानों के लिए सुख-सुविधाए जैसे बैठने की व्यवस्था, पेयजल, वाहन खडा करने हेतु स्थान चेक किया जाये। सभी नोडल अधिकारी सप्ताहिक में एक बार कय केन्द्र का निरीक्षण करें एवं क्रय केन्द्र पर कमी अथवा अनियमत्ता पाये जाने पर इसकी सूचना तत्काल उन्हें दी जाये एवं अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) व जिला खाद्य विपणन अधिकारी को भी अवगत कराएं। जिला प्रबंधक पी०सी०यू० द्वारा कय केन्द्र से हैण्डलिंग/परिवहन ठेकेदार व राइस मिल अनुबन्ध न कराये जाने पर एवं 04 क्रय केन्द्र पर खरीद शून्य तथा किसानो के भुगतान न किये जाने पर कड़ी फटकार लगायी एवं शासन को कार्यवाही हेतु पत्र भेजे जाने के लिए जिला खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिये। इसी प्रकार जिला प्रबंधक पी०सी०एफ के 02 क्रय केन्द्रों पर एवं यू०पी०एस० के 02 केन्द्र खरीद शून्य होने एवं किसानो का भुगतान कम पाये जाने पर कड़ी फटकार लागाते हुये सोमवार तक खरीद कराये जाने के निर्देश दिये गये। सभी क्रय एजेनसियों को निर्देश दिये गया कि किसानों का भुगतान 48 घन्टे में करना सुनिश्चित करें। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में अब तक कुल 8636.70 कुन्तल 197 किसानों से धान की खरीद की गयी है। जनपद में 3636 किसानों द्वारा पंजीकरण कराया गया है, जिसमें 2232 का सत्यापन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *