वाराणसी। शास्त्री घाट रविवार को अस्तलाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देनें के लिए व्रतधारी महिलाएं और उनके परिजनोंकी भीड़ रही। दो बजे के बाद से ही लोग जुटने लगे थे। घाट समेत आसपास के क्षेत्र श्रद्धालुओं से भरे रहे। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के स्वयंसेवक डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के नेतृत्व और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा के संयोजन में कंचन गुप्ता, शबाना आजमी,विनोद कुमार, सर्वेश राय, पुर्णेन्दु हलधर,मोहम्मद वसीम खां, राजेश कुमार सिंह,एमएस कुरैशी, अनुष्का,आयुष,राजेश मोदनवाल,अरूण जायसवाल, अयन बोस समेत अन्य स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। घाट पर आकर्षक सजावट किया गया है। कमेटी की ओर से सहायता शिविर लगाया गया था। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरविंद सिंह,संदीप रघुवंशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *