
वाराणसी। विधायक डॉ. पल्लवी पटेल रविवार को दोपहर लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर ग्राम चमाव, कोईरान शिवपुर में स्व. राजनाथ पहलवान एवं स्व. रामा पहलवान की स्मृति में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल मे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। बाबतपुर चौराहे पर सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ के नेतृत्व में सपाजनों ने फूलमाला एवं बुके देकर स्वागत किया। डॉ. पल्लवी पटेल सपाजनों के साथ चुनाव कुश्ती दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर पहलवानों का उत्साह वर्धन किया। कुश्ती दंगल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ने कहा कि यहां पर पहलवानों द्वारा अच्छी कुश्ती देखने को मिली लेकिन हर खेल का नियम होता है कि एक जीतेगा और दूसरा हारेगा, पहलवान का दम अच्छा था वह कुश्ती जीत गया। स्वागत एवं कुश्ती दंगल कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, शशीप्रताप सिंह, पूजा यादव, विष्णु शर्मा, बाबूलाल यादव, गगन यादव, अभय पटेल, राहुल यादव, विनोद यादव, शम्भू यादव, रामधारी यादव, ओमप्रकाश पटेल, खंझाटी सिंह, रिंकू पहलवान, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
