
वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केन्द्र ट्रस्ट लमही की ओर से प्रतिदिन आयोजित सुनो मैं प्रेमचंद आडियो प्रसारण के 1007 वें दिन प्रेमचंद्र की कहानियों के सजीव प्रसारण में प्रेमचंद स्मारक लमही में मुंशी प्रेमचंद की कहानी गरीब की हाय का पाठ साहित्यकार व्योमेश चित्रवंश ने किया। प्रसिद्ध साहित्यकार डा.रामसुधार सिंह का स्वागत और सम्मान श्रीप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। संस्था के निदेशक राजीव गोंड ने कहा कि प्रतिदिन प्रेमचंद की एक कहानी का प्रसारण किया जाता है। प्रेमचंद ने इन समस्याओं को केवल लिखा ही नहीं बल्कि देखा और महसूस भी किया यही कारण है कि प्रेमचंद की कहानी के पात्र गाँव के है। इस अवसर पर पवन पाठक, धीरज दूबे, राजेश कुमार, अजय यादव , ध्रुव कुमार, सुर्यभान, अजय कुमार, देव बाबू, उदय, रोहित, हरेन्द्र सिंह , सुरेश चंद्र दुबे आदि थे। संचालन व धन्यवाद ज्ञापन मनोज कुमार विश्वकर्मा ने किया।
