सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक

 

वाराणसी। लोकपर्व डाला छठ पर शास्त्री घाट पर सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देनें के लिए व्रतधारी महिलाओं और उनके परिजनोंकी भीड़ उमड़ पड़ी। घाट पर सुबह तीन बजे से ही लोग जुटने लगे थे। घाट समेत आसपास पूरा क्षेत्र श्रद्धालुओं से भरा रहा। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के स्वयंसेवक डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय के नेतृत्व और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा के संयोजन में अयन बोस,कंचन गुप्ता, शबाना आजमी,विनोद कुमार, सर्वेश राय, पुर्णेन्दु हलधर,मोहम्मद वसीम खां, राजेश कुमार सिंह,एमएस कुरैशी, अनुष्का,आयुष,राजेश मोदनवाल,अरूण जायसवाल,मनीष गुप्ता समेत अन्य स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। घाट पर आकर्षक सजावट किया गया है। श्री हनुमान मंदिर विकास समिति की ओर से सहायता शिविर लगाया गया था। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अरविंद सिंह,संदीप रघुवंशी आदि थे। उधर लोक पर्व छठ के शुभ अवसर पर शास्त्री घाट वरुणा पुल पर

न्यू नवयुवक संघ समिति

गोलघर कचहरी की ओर से लोगों के लिए नि:शुल्क चाय वितरण की गई। चाय वितरण में मनीष गुप्ता ,आर्यन मोदनवाल,कुंदन गुप्ता ,आनंद मोदनवाल,रोहित गुप्ता ,रावेश गुप्ता,सागर कुमार ,रिक्की, विक्रम सिंह,बलवंत सिंह ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *