
वाराणसी। यूपी कॉलेज में 114वें संस्थापन समारोह के तहत सोमवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ । शुभारंभ साई के पूर्व मुख्य एथलेटिक्स कोच दिनेश जायसवाल और प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने मशाल प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई गई। धन्यवाद ज्ञापन उदय प्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने किया। खेल प्रतियोगिताओं में डिग्री कॉलेज के बालक वर्ग की 100मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में विनीत कुमार यादव ने प्रथम स्थान,400मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लांग जंप में आगम सिंह, शाट पुट एवं डिसकस थ्रो में वीर प्रताप सिंह, जेवलिन में दयानिधि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में सीनियर वर्ग में मोहित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचालन में प्रो.मनीष कुमार सिंह ने किया।
