
वाराणसी। कलयुग में पहली बार काशी की पुण्य भूमि पर दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री श्री विजयानन्दनाध गुरु सेवा समिति के तत्वावधान में शिव संकल्पमस्तु कार्यक्रम के तहत कोटि पार्थिव लिंग एक करोड़ लिंगाकार शिवलिंग का पूजन काशी के शिवाला घाट स्थित चेतसिंह किला परिसर में 27 नवंबर 2023 तक आयोजित है। प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से काशी के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है ।
मंगलवार को जगतगुरु सूर्याचार्य कृष्ण देवनंद गिरी जी महाराज , पीठाधीश्वर ,सूर्य पीठ ,गुरुस्थान, मुरली आश्रम ,द्वारका एवं विश्वप्रसिद्ध आध्यात्मिक संत मोहन जी कीउपस्थित में सविधि पूजा अर्चना किया गया।
