वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में 114वें संस्थापन समारोह दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि इंटरनेशनल कोच और बीएचयू शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. अभिमन्यु सिंह हा कि किसी भी संस्था की पहचान वहां के विद्यार्थियों से होती है। उदय प्रताप कॉलेज के छात्रों ने खेल के क्षेत्र में अपने महाविद्यालय का नाम देश और दुनिया में सदैव रोशन किया है।

थे। अध्यक्षता एसके सिंह ने किया। प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने छात्र – छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारे छात्र-छात्राएं एक इस संस्था को और भी गौरवमई ऊंचाई प्रदान करेंगे। इस अवसर पर उदय प्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह, डा. मंजुला श्रीवास्तव, डॉ. अमन गुप्ता, संगीता कुमार,प्रो.गोरखनाथ आदि थे। प्रतियोगिताओं में व्यक्तिगत चैंपियन मिनी वर्ग बालिका में आस्था गुप्ता, जूनियर वर्ग में सोनाली तिवारी, सीनियर वर्ग में आराध्या प्रजापति और डिग्री कालेज में आकांक्षा मिश्रा चैंपियन रहीं। पुरुष वर्ग की चैंपियनशिप में डिग्री कालेज दयानिधि सिंह, सीनियर वर्ग में विकास कुमार यादव चैंपियन रहे। उदय प्रताप इंटर कालेज के सत्यम मौर्या जूनियर वर्ग में तथा ईशान मिश्रा मिनी वर्ग में चैंपियन रहे। संयोजक क्रीडा सचिव प्रो. सुबोध सिंह, संचालन प्रो.मनीष कुमार सिंह, प्रो.सुधीर राय,प्रो. अलका रानी गुप्ता ने किया। एथलेटिक कोच जितेन्द्र कुमार और राम ललित पटेल ने निर्णायक की भूमिका अदा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *