वाराणसी। सपा जिला कार्यालय अर्दली बाजार में पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जयंती पर विचारगोष्ठी आयोजित हुआ। सपा कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माला-फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्टी नेताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा प्रासंगिक बने रहेंगे। उन्होंने गरीबो, किसानों, मजदूरों एवं पिछड़े समाज के हक, अधिकार व उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष किया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। पांचों विधानसभाओं में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर नेताजी की जयंती को सादगी पूर्वक मनाया गया। कई जगह कंबल वितरण एवं जरूरतमंदों में राहत सामग्री का वितरण किया गया।अध्यक्षता करते हुए पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि न्यायप्रिय राजनीति और समाजवादी आंदोलन के मज़बूत स्तंभ, परम आदरणीय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने शोषित, वंचित, उत्पीड़ित व पिछड़े वर्ग के प्रति उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि नेताजी ऐसे समाजवादी नेता थे जिन्होंने यूपी की राजनीति की धारा बदल दी थी। समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने में उनका बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक ऐसे नेता थे जिन्होंने राजनीति को राजमहल से मुक्त करा, सड़कों व गांवों तक लाने का काम किया। धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव आनंद मौर्या ने किया। विचारगोष्ठी में पूर्व प्रत्याशी दक्षिणी विधानसभा किशन दीक्षित, पूर्व प्रत्याशी कैंट विधानसभा पूजा यादव, पूर्व प्रदेश महासचिव रामअधार शर्मा, प्रदेश सचिव मनीष सिंह, पुत्तुल यादव, विवेक यादव, गोपाल पांडेय, अखिलेश यादव, ओ. पी. पटेल, दिलशाद अहमद, दीपचंद गुप्ता, विकास यादव बच्चा, मेजर रविन्द्र यादव, ऐश्वर्य श्रीवास्तव, इमरान अहमद, रवि यदुवंशी, तनुज पांडेय, मो. जीशान, अवधेश कुमार,विजय टाटा, मोतीलाल, मनोज यादव गोलू, सचिन प्रजापति, संजय पहलवान, गुड़डू भाई, रितेश केशरी, सालीम अंसारी, सतीश यादव, दिनेश सिंह, साहब यादव, रोहित शर्मा, डॉ. कुलदीप कुमार, अरुण कुमार, आर. पी. यादव, किरन शर्मा, रोशन मोहम्मद फौजी व विनोद शुक्ला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *