वाराणसी। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा वाराणसी-चन्दौली व महर्षि दयानन्द काशीशास्त्रार्थ स्मृति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि दयानन्द काशीशास्त्रार्थ स्मृति स्थल, आनन्दबाग दुर्गाकुण्ड में तीन दिवसीय वैदिक धर्म महोत्सव 24 नवंबर से शुरू होगा । इस ऐतिहासिक शास्त्रार्थ के स्मृति में इन कार्यक्रम में महापौर अशोक कुमार तिवारी और मण्डल प्रभारी अम्बरीश सिंह भोला होंगे। वैदिक धर्म महोत्सव में आर्य जगत के सुप्रसिद्ध वैदिक प्रवक्ता आचार्य रामप्रसाद आर्य (कानपुर), पं विश्वव्रत शास्त्री (लखनऊ), शोध छात्रा बीएचयू आचार्या दिव्यकिरण आर्या, आचार्या दामिनी आर्या व भजन गायक अलका आर्या (नोएडा) व सोमेन्द्र आर्य (चन्दौली) शामिल होंगे। इसमें प्रतिदिन यज्ञ, भजन तथा प्रवचन के कार्यक्रम प्रातः व सायंकाल होंगे। रविवार को दिन में 11से 2 बजे तक आर्य महिला सम्मेलन व आर्य बालोत्सव तथा पुरस्कार वितरण का आकर्षक कार्यक्रम होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *