
वाराणसी । उदय प्रताप कालेज में 114वें संस्थापन समारोह के तहत तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। पहले दिन ‘डिजिटलाइजेशन ने विश्व को एकांतिक और अवसादग्रस्त बना दिया है विषयक हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न डेलीगेसी की टीमों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए।
प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का बैज लगाकर कर स्वागत किया। संयोजख प्रो. अंजू सिंह के अनुसार प्रतियोगिताओं का परिणाम 24 नवंबर को घोषित होगा। उसी दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संचालन प्रो. सुधीर राय, धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष प्रो. एस. के. सिंह ने दिया। इस अवसर पर प्रो बनारसी मिश्र, प्रो. रमेशधर द्विवेदी, प्रो.गोरखनाथ,डॉ. सदानंद सिंह,प्रो मीरा सिंह, प्रो सुधीर कुमार शाही, प्रो प्रज्ञा पारमिता, प्रो पंकज कुमार सिंह आदि थे।
