वाराणसी। दक्षिण भारत की सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री श्री विजयानन्दनाध गुरु सेवा समिति के तत्वावधान में शिव संकल्पमस्तु कार्यक्रम के तहत शिवाला घाट स्थित चेतसिंह किला परिसर में चल रहे कोटि पार्थिव लिंग( एक करोड़ लिंगाकार शिवलिंग) पूजन कार्यक्रम मे बुधवार को निखिल चेतना केन्द्रम ,हैदराबाद के संस्थापक पूज्य अनिल कुमार जोशी गुरूजी की पाद पूजा की गयी,तत्पश्चात जोशी गुरुजी ने उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन दिया। इससे पूर्व हैदराबाद के प्रसिद्ध वैदिक विद्वान श्री कृष्ण कौंडिन्य शर्मा जी के आचार्यत्व में वैदिक अनुष्ठान संपन्न हुए। शाम को वीरभद्र कल्याणम का आयोजन किया गया।विशिष्ट जनसम्मान समारोह मे अतिथियों को संस्था के संस्थापक अध्यक्ष टी रामचंद्र साई एवं आयोजन सचिव डॉ के वेंकट गंजाम,कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने अंगवस्त्रम एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में चैतन्य योग सेवा संस्था द्वारा डॉक्टर आशीष टंडन के नेतृत्व में योग कला का प्रदर्शन एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। काशी की सुप्रसिद्ध नृत्यांगना ममता टंडन जी की शिश्या मांड्वी सिंह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया।। मांडवी सिंह के साथ संगत में हारमोनियम एवं गायन पर श्री गौरव मिश्रा जी एवं तबले पर श्री प्रीतम मिश्रा जी ने संगत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक चक्रवर्ती विजय नावड ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आदिनाथ संप्रदाय के पीठाधीश्वर कल्कि महाराज , काशी तेलुगू समिति के संस्थापक बीवी सुंदर शास्त्री ,श्री लक्ष्मी ,श्रीमती लता, श्रीमती कृष्णावेणी, शिव गोपाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *