
वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी का41वां दीक्षान्त महोत्सव 25 नवम्बर 2023 को विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक मुख्य भवन में पूर्वाह्न 11.00 बजे मनाया जाएगा। जिसमें कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महामहिम श्रीमती आनन्दीबेन पटेल अध्यक्षता करेंगी।
ऑनलाईन संस्कृत प्रशिक्षण केन्द्र का लोकार्पण महामहिम कुलाधिपति करेंगी।प्रशिक्षण केन्द्र के लैब का उद्द्घाटन / लोकार्पण किया जायेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, नई दिल्ली के कुलपति प्रो० श्रीनिवास वरखेड़ी , मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षान्त भाषण करेंगे।
विशिष्ट अतिथि- विधि विशेषज्ञ उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रानिक एवं सूचनाप्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय होंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० बिहारी लाल शर्मा स्नातकों को उपाधि-पत्र प्रदान करेंगें।
