
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में 114 वे स्थापना दिवस के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में हिंदी, अंग्रेजी वाद संवाद , सुभाषित एवं रंगोली जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को निदेशक डॉ अमन गुप्ता ने सम्मानित किया। संचालन आनंद मोहन पाण्डेय,डा. प्रीति नायर ने किया। इस अवसर पर डॉ संजय सिंह, डॉ प्रीति सिंह, डॉ चंद्र प्रकाश सिंह,डॉ. विनीता कालरा, सुजीत सिंह, महेश प्रताप सिंह, पवन सिंह, मनोज प्रताप सिंह, विनय कुमार, बिमल राय आदि थे।
