वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में 114वें संस्थापन समारोह के तहत गुरुवार को तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दूसरे दिन अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। द्वितीय पाली में लोकगीत प्रतियोगिता हुई। महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर संत कुमार सिंह ने निर्णायक मंडल के सदस्यों का बैज लगाकर और स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में विभिन्न डेलीगेसी की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने वाद – विवाद विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत किए साथ ही लोकगीत गायन में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर लोगो को आकर्षित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संयोजिका प्रोफेसर अंजू सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं का परिणाम 24 नवंबर को घोषित किया जाएगा और उसी दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

  1.           प्रतियोगिता की समाप्ति के पश्चात दोनो प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्यों ने अपने – अपने वक्तव्यों में कार्यक्रम और बच्चो की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से कॉलेज के छात्र – छात्राओं का पूर्ण विकास होता है साथ ही उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। कार्यक्रम में बच्चो की प्रतिभा की खूब प्रशंसा की। निर्णायक मंडल के सदस्यों में प्रथम पाली में प्रो. शरद कुमार श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य ,हिंदू पीजी कॉलेज जमनिया, गाजीपुर,प्रो नरेंद्र प्रताप सिंह , अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष,प्रो तारकेश्वर सिंह ,पूर्व विभागाध्यक्ष,भूगोल विभाग,श्री गणेश राय पीजी कॉलेज, डोभी तथा द्वितीय पाली में प्रो आशा पाण्डेय, बीएड विभाग, वसंता कॉलेज फॉर विमेन, डॉक्टर अंजना सिंह ,विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग,वसंता कॉलेज फॉर विमेन, डॉक्टर सुमन सिंह, हिंदी विभाग ,गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, पलहीवट्टी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का संचालन प्रोफेसर मनोज कुमार त्रिपाठी और प्रो. रश्मि सिंह ने किया।कार्यक्रम मे धन्यवाद ज्ञापन रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप सिंह ने दिया। इस अवसर पर प्रोफेसर बनारसी मिश्र, प्रोफेसर रमेशधर द्विवेदी, प्रोफेसर मीरा सिंह, प्रोफेसर सुधीर कुमार शाही, प्रोफेसर प्रज्ञा परमिता, प्रोफेसर पंकज कुमार सिंह, प्रो अशोक कुमार सिंह, प्रो गरिमा सिंह, प्रो.नीलिमा सिंह, डाॅ.अग्नि प्रकाश शर्मा, डाॅ देवेश आदि शिक्षा एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *