
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय अर्दली बाजार में गरीबों मजलूमों एवं किसानों के मसीहा समाजवादी चिंतक लोकबंधु राजनारायण जी की 106वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर लोकबंधु राजनारायण के जीवन दर्शन पर विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण समाजवादी नेता थे। वह हमेशा आम आदमी के हित की बात करते थे। भारतीय लोकतंत्र व राजनीति में इनकी बेहतरी के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। सभी समाजवादी साथी यह संकल्प लें कि हमेशा लोकबंधु राजनारायण के बताए मार्ग पर चलकर समाजवाद का प्रचार प्रसार करते रहेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू ने किया। इस अवसर पर हीरू यादव, रामकुमार, धर्मवीर पटेल, सतीश यादव, शिवप्रकाश सिंह, दुर्गा यादव, विजय यादव विज्जु, दिनेश सिंह, अवधेश कुमार, विजय टाटा,अखिलेश यादव, मेजर रविन्द्र कुमार, संजय पहलवान, पार्वती कन्नौजिया, आर पी यादव, जौहर प्रिंस, राजू यादव, सालीम अंसारी, डॉ. कुलदीप कुमार, अरुण कुमार, रोशन मोहम्मद फौजी, विनोद शुक्ला आदि ने विचार व्यक्त किया।
