
वाराणसी। मिशन 2024 की तैयारी में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में आज वाराणसी जिले के सेवापुरी विधानसभा एवं रोहनिया विधानसभा सहित जिले की सभी विधानसभाओं में अलग-अलग स्थान पर वोटर चेतना अभियान की बैठकर संपन्न हुई। सेवापूरी विधानसभा के विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर एवं रोहनिया के पार्टी कार्यालय पर रोहनिया विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र प्रभारी शक्ति केंद्र संयोजक एवं सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्षों एवं उनकी टीम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद हंसराज विश्वकर्मा ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को कमर कस के तैयार होने की जरूरत है ।प्रत्येक बूथों पर जाकर आम जनमानस से मिलकर और नए वोटरों को जोड़ने का काम करना है एवं अपने सरकार की उपलब्धियां को बताना भी है। हम सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है इसीलिए पार्टी ने इसे अभियान का रूप देकर इसका नाम भी वोटर चेतना अभियान रखा है ।
वहीं लोकसभा के समन्वयक सदस्य विधान परिषद अश्वनी त्यागी ने कहा की पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आज यहां से संकल्प लेकर के जाएगा की हम सभी लोग अधिक से अधिक नए वोटरों को जोड़ने का काम करेंगे ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, सुरेंद्र पटेल कुमार सिद्धार्थ प्रभात सिंह प्रवेश पटेल गोविंद दास गुप्ता प्रवीण सिंह गौतम अरविंद पटेल राजेश राजभर अश्वनी पांडे सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
