
वाराणसी। डीएवी पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राष्ट्रीय सांप्रदायिक सदभाव प्रतिष्ठान द्वारा मनाए जा रहे साम्प्रदायिक सदभाव अभियान सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वयंसेवको ने राष्ट्रीय अखंडता एवं एकता : सांप्रदायिक सदभाव(सौहार्द) विषय पर निबंध लिखा और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संयुक्त रूप से शिवांग सिंह, मदन मोहन रहे, द्वितीय स्थान पर गुड्डू कुमार एवं यश तनवानी रहें। भाषण प्रतियोगिता में शिवांग पाल प्रथम, प्रियांशु चौरसिया द्वितीय एवं आदित्य राज तथा अनीश कुमार तिवारी तृतीय स्थान पर रहे। आयोजन में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा.प्रतिभा मिश्र, डा. कल्पना सिंह, डा. बन्दना बालचंदनानी, डा. नजमूल हसन, डा. प्रतिमा गुप्ता, डा.सिद्धार्थ सिंह, डा.शशिकांत यादव उपाथित रहें। निर्णायक की भूमिका में डा.राकेश कुमार द्विवेदी रहे।
