
वाराणसी। वाराणसी कैण्ट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने पार्षद मदन मोहन तिवारी और महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा के साथ सरायनन्दन वार्ड के कृष्ण देव नगर, छोटी पटिया, शिवा इनक्लेव,शुकुलपुरवा आदि क्षेत्रोंमें घर-घर जाकर जन समस्याओं की ली जानकारी। शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण किया ।
कई स्थानों पर विधायक निधि से बनवाने के लिए शेष प्रस्ताव के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कैण्ट विधायक के साथ अशोक सोनकर, प्रिंस केसरी सहित भाजपा के कार्यकर्ता शामिल रहे।
